{"_id":"5f148c928ebc3e9f6311bce7","slug":"crime-kasganj-news-agr451164992","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद
विज्ञापन
कासगंज गंजडुंडवारा पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर हिस्ट्रीशीटर
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा (कासगंज)। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के दो शातिर हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों के पास से पुलिस ने नशीला पदार्थ बरामद किया है। एक अपराधी काफी समय से वारदातें कर रहा है, जबकि दूसरा गोकशी की घटनाओं में शामिल रहा है।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गंजडुंडवारा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मानसिंह पाल 5 अन्य सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मोहनपुर रोड रेलवे फाटक के पास संदिग्ध अवस्था में दो युवक घूम रहे थे।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों शातिर हिस्ट्रीशीटर निकले। बताया गया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में एक अपराधी कमल उर्फ कमर निवासी गनेशपुर है। जिस पर गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, लूट आदि के 8 मामले पहले से ही दर्ज हैं। इस समय यह अपने साथी के साथ नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन
वहीं पकड़ा गया दूसरा अपराधी शानू निवासी गनेशपुर है। जो पिछले वर्ष गोवध अधिनियम के मामले में शामिल था। दोनों ही आरोपी न्यायालय से जमानत पर चल रहे थे। अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धाराओं में मामला पंजीकृत करके जेल भेज दिया है।