{"_id":"5e04f5518ebc3e87c20e5993","slug":"crime-kasganj-news-agr421895480","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के फीस को रुपये मांगने पर पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के फीस को रुपये मांगने पर पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गंजडुंडवारा के मोहल्ला मंसूर में बेटे द्वारा पढ़ाई की फीस के लिए रुपये मांगने पर पति ने पहली पत्नी को तलाक दे दिया। पुलिस ने सीओ के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बानो पुत्री मुनीरुद्दीन निवासी थाना रोड गंजडुंडवारा की शादी मोहम्मद ताहिर पुत्र मोहम्मद इशहाक निवासी मोहल्ला मंसूर गंजडुंडवारा के साथ हुई। युवक ने एक अन्य महिला फराह से शादी कर ली। दोनों महिलाओं के बच्चे है। पहली पत्नी यासमीन बानो के पुत्र अब्दुल्लाह ने 21 दिसंबर को अपने पिता से फीस के लिए रुपये मांगे।
इस पर मोहम्मद ताहिर आग बबूला हो गया। उसने पहली पत्नी को गाली-गलोज करते हुए मारपीट कर दी और तीन तलाक दे दिया। महिला ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पति ने उसकी बात नहंीं सुनी। इतना ही नहीं उसने पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने सीओ पटियाली को मामले की शिकायत की। सीओ गवेंद्र पाल सिंह गौतम ने थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। सीओ के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताय कि युवक ने दो शादी की है। दोनों से ही उसके बच्चे हैं।