फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

पेट पर पैर रखकर कूदने से लीवर हुआ डैमेज, अन्य गंभीर चोटें भी आईं

Sat, 29 Jun 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज पटियाली के रानी डामर गांव में मासूम आयुष शव पहुंचने के बाद एकत्रित ग्रामीण - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मासूम आयुष की हत्या के मामले में पिता ने क्रूरता और बेरहमी की हदें पार कर दीं थीं। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पिता द्वारा पटक पटक कर मारना और मासूम के पेट पर खड़े होकर कूदने के कारण मासूम का लीवर डैमेज हो गया। इसके अलावा सिर सहित पेट के अन्य अंदरूनी हिस्सों में भी गंभीर चोटें पाई गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस अध्ययन कर रही है।
मासूम का शव पहुंचते ही छलक उठीं आंखें
पटियाली (कासगंज)। क्षेत्र के रानी डामर गांव में मासूम को पटक पटक कर मार देने की घटना से क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिलेभर के लोग बेहद आहत हैं। हर कोई बेरहम पिता को कड़ी सजा की मांग कर रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव जैसे ही रानी डामर गांव में पहुंचा तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। मां की तहरीर पर हत्यारे पिता मेघ सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वह घटना के बाद से ही गांव से फरार है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर सायं रानी डामर गांव में आयुष 3 वर्ष की उसके सौतेले पिता मेघ सिंह ने पटक पटक कर हत्या कर दी और मासूम के पेट पर खड़े होकर तब तक कूदता रहा जब तक मासूम ने दम नहीं तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर के समय मासूम का शव उसके बाबा गांव में लेकर पहुंचे। पहले से ही बेटे की मौत के गम में तड़प रही मां पुष्पा मासूम के शव से लिपटकर रोने लगी। रोते रोते मां की हालत बिगड़ गई। वह बार बार पति मेघ सिंह को सजा दिलाने की बात करती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम को कई बार लावारिस हाल पर छोड़ने का बनाया था दबाव
पटियाली। मासूम की मां पुष्पा का कहना है कि 4 माह पूर्व जब मेघ सिंह उसे शादी करके लाया था वह तभी से उस पर मासूम आयुष को छोड़ने का दबाव बना रहा था। एक बार तो उसने रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की बात कहीं, लेकिन पुष्पा ने इसका विरोध किया, लेकिन सौतेले पिता को हर समय घर में आयुष खटकता रहता था। वह हर समय उस पर चिल्लाता था और गुस्सा उतारता था, लेकिन उसे इस बात का एहसास नहीं था कि वह मासूम की हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed