{"_id":"5d793bfc8ebc3e93a04e7c2a","slug":"crime-in-mainpuri-murder-mainpuri-news-agr405287524","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही विवाहिता की गला घोंट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में रह रही विवाहिता की गला घोंट कर हत्या
विज्ञापन
मृतका रेनू का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। पति से झगड़े के बाद नगला जसी स्थित मायके में रह रही विवाहिता की बुधवार को मौत हो गई। महिला का शव शाम करीब साढ़े छह बजे पड़ोस के गांव शोभनपुर के पास खेत में पड़ा मिला। मायके वालों ने पति व अन्य ससुरालीजनों ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंगलवार को भंडारा आयोजन के दौरान महिला को अगवा किया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला जसी निवासी जोगेंद्र सिंह ने 25 वर्षीय पुत्री रेनू की शादी 15 दिसंबर 2018 को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी सौरभ सिंह पुत्र मेघ सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी को कुछ समय बीतने के बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे।
पति व अन्य ससुरालीजन मारपीट करते थे, जिस वजह से रक्षाबंधन पर रेनू मायके आ गई और इसके बाद ससुराल वापस नहीं लौटी थी। मंगलवार को पड़ोस के गांव शोभनपुर में भंडारा चल रहा था, जिसमें रेनू भी शामिल होने के लिए गई थी। आरोप है कि वहां से उसे पति सौरभ अगवा कर ले गया था। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार की शाम करीब 6:45 बजे पुलिस को रेनू का शव गांव शोभनपुर के पास खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसके शरीर पर चोटों के निशान थे, वहीं गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था। मौके पर मौजूद मृतका के पिता जोगेंद्र सिंह ने पति व अन्य ससुरालीजनों पर अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की हत्या के मामले में पिता जोगेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति सौरभ, ससुर मेघसिंह, सास इंद्रावती, जेठ-विमलेश और देवर अंशुल व ओमवीर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पिता की तहरीर के आधार पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पीआर शर्मा, इंस्पेक्टर किशनी