फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in mainpuri

पुलिस के सामने ही दो पक्षों में चले लात घूंसे

Mon, 14 Oct 2019 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
crime in mainpuri
बरनाहल स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर मारपीट करते लोग - फोटो : MAINPURI
बरनाहल। गांव आलमपुर देहा में जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच ईंट और पत्थर चले। सोमवार की सुबह पुलिस घायलों का मेडिकल कराने अस्पताल पहुंची थी। इसी बीच दोनों पक्ष के लोगों के बीच फिर से तकरार हो गई। पुलिस के सामने ही लात घूंसे चलने लगे। किसी तरह से पुलिस ने स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव के गांव आलमपुर देहा निवासी धीरेंद्र कुमार रविवार की रात साथियों के साथ गांव के ही सूरज सिंह के घर के बाहर जुआ खेल रहा था। जब सूरज सिंह ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के सूरज सिंह, ऊषा देवी और शैलेंद्र वहीं दूसरे पक्ष के धीरेंद्र कुमार, आलोक कुमार और वीरेंद्र सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दी गई तो सोमवार की सुबह एक होमगार्ड घायल हुए लोगों का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंचा था। वहां दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। लोग एक दूसरे पर डंडा, हेल्मेट से वार करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। बाद में सभी लोगों को थाने ले जाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed