फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, hospital

युवक की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

Wed, 20 Nov 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime, hospital
20एमएनपी-41-युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा कर रहे परिजनों से वार्ता करते प्रभारी सीएमएस ? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर परिजनों ने हंगामा काटा। परिजन जहां युवक को सही सलामत अस्पताल लाने की बात कह रहे थे। वहीं अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि युवक मृत अवस्था में लाया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी कृष्ण अवतार मिश्रा के 45 वर्षीय पुत्र अमित मिश्रा को बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे ब्लड प्रेशर की समस्या हुई। वह अपनी कार से बेटी प्रांशी और पत्नी अनीता के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। आठ बजे अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित के मृत घोषित होने के करीब आधे घंटे बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लग। डॉक्टर अंकुश का कहना था कि अमित मिश्रा को मृत अवस्था में लाया गया है। वहीं परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद अमित की मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन ने सूचना पुलिस को दी। बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। देर रात तक परिजन अस्पताल में हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात स्टाफ के अनुसार अमित मिश्रा को मृत अवस्था में लाया गया था। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उनकी जांच कराई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज आदि चेक किए जाएंगे। यदि स्टाफ की लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरके सिंह प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed