फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime cut hand

कुल्हाड़ी से हाथ काट दिव्यांग बना फेंक दिया था रेल लाइन किनारे

Sat, 07 Nov 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime cut hand
कासगंज। क्षेत्र में दो साल पुराने अपराध का खुलासा हुआ है। रेल लाइन किनारे मिले दोनों हाथ से दिव्यांग व्यक्ति को अब न्याय की किरण दिखाई दी है। तत्कालीन विवेचक ने जिस घटना को रेल दुर्घटना दर्शा कर अंतिम रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन

फिर से जांच होने पर मामला खुल गया। जिसमें पता चला कि तीन आरोपियों ने पुराने भूमि विवाद में युवक को हाथ काट कर रेल लाइन के किनारे फेंक दिया था। अब तीनों आरोपियों को मौजूदा विवेचक ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

घटना 18 अगस्त 2018 की है। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव पथरेकी निवासी शिशुपाल (31) पुत्र प्रेमपाल दिव्यांग अवस्था में कासगंज-मथुरा रेल लाइन पर बुर्डरा गांव के नजदीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके दोनों हाथ कटे हुए थे, वह बेहोश था। उस समय दिव्यांग का उपचार हुआ तो एक माह बाद होश में आने के पर उसके पिता ने गांव के ही पप्पू एवं दो अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने और दिव्यांग बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया।
हालांकि तत्कालीन विवेचक उपनिरीक्षक बटेश्वर सिंह ने इस हादसे को एक रेल दुर्घटना बताते हुए अंतिम रिपोर्ट लगा दी और सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी । जब पीड़ित संतुष्ट नहीं हुआ तो उसने उच्चाधिकारियों से पुन: विवेचना का अनुरोध किया।
अब मौजूदा विवेचक विनोद कुमार मिश्र ने पुन: विवेचना की तो खुलासा हो गया। पाया गया है कि गांव के ही पप्पू, नरेंद्र, बबलू ने पुराने जमीनी विवाद के कारण शिशुपाल के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काट दिए थे और इस हादसे को रेल दुर्घटना दिखाने के उद्देश्य से बेहोशी की हालत में उसे रेल लाइन किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेजा है।

- मामले की जांच में घटना का खुलासा हुआ, तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। -विनोद मिश्रा, थाना प्रभारी, ढोलना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed