फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime capital kasganj,dowry case,dowry case kaganj,dowry crime kaganj,dowry crime,dowry murder,UP crime news,crime in UP,crimes in UP

दहेज न मिलने पर महिला से की मारपीट, गिरा गर्भ

Tue, 22 Sep 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime capital kasganj,dowry case,dowry case kaganj,dowry crime kaganj,dowry crime,dowry murder,UP crime news,crime in  UP,crimes in  UP
पटियाली (कासगंज)। दहेज में रुपये न मिलने पर एक महिला से मारपीट कर दी गई। इससे उसका तीन माह का गर्भ गिर गया। पीड़िता के भाई ने पति सहित तीन ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम द्विवरैया निवासी प्रशांत मिश्रा ने बहन गीता की शादी 12 नंवबर 2013 को अभिषेक पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम बर्राबाग जनपद फर्रुखाबाद से की थी। ससुराल वालों ने अभिषेक को इंजीनियर बताकर धोखाधड़ी कर यह शादी की थी। तभी से ससुरालीजन व्यावपार के लिए दहेज में 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। यह देने में असमर्थ थे। इसके बाद उत्पीड़न किया जाने लगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उसने अपने मायके भी दी। 13 सितंबर को गीता का भाई प्रशांत व अन्य परिजन उसके ससुराल सुलह के लिए पहुंचे। यहां ससुरालीजन झगड़े पर आमादा हो गए। प्रशांत का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसकी बहन से मारपीट की, जिससे उसके पेट में चोटे आई और उसका तीन माह का गर्भ गिर गया। भाई ने पति अभिषेक, ससुर राजेंद्र बाबू, सास शेषा के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed