फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime,bjp neta

फर्जी दस्तावेजों पर खरीदी गई थी भाजपा नेता की हत्या में बंदूक

Mon, 05 Oct 2020 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
crime,bjp neta
मैनपुरी। दन्नाहार में जनवरी 2017 में हुई भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान की हत्या में इस्तेमाल बंदूक फर्जी दस्तावेजों पर इटावा से खरीदी गई थी। तीन साल बाद प्रभारी निरीक्षक की जांच में इसका खुलासा हुआ है। दो लोगों के खिलाफ मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने शनिवार को कोतवाली में पंचम सिंह निवासी धारऊ मैनपुरी व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या में इस्तेमाल डबल बैरल बंदूक फर्जी लाइसेंस पर पंचम उर्फ शशिवेंद्र ने खरीदी थी। बंदूक इटावा के बालाजी आर्म्स इम्पोरियम से 20 मार्च 2015 को ब्रजभान सिंह निवासी गांव घर्मुरा कोतवाली मैनपुरी को बेची गई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि ब्रजभान सिंह ने यह बंदूक खरीदी ही नहीं थी।
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा करके आयुध विभाग से ब्रजभान के लाइसेंस की द्वितीय प्रति कराई गई थी। इस लाइसेंस पर बंदूक खरीदी गई। लाइसेंस पर लगा फोटो पंचम उर्फ शशिवेंद्र सिंह का है। द्वितीय प्रति जारी कराने के लिए लगाया गया ड्राइविंग लाइसेंस भी फर्जी निकला है। एआरटीओ कार्यालय से कराए गए सत्यापन में लाइसेंस सुनील कुमार के नाम पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारी हैं पुलिस के निशाने पर
पुलिस की जांच में पाया गया है आयुध विभाग से ब्रजभान सिंह के लाइसेंस की द्वितीय प्रति जारी की गई। लाइसेंस में किसी का है और फोटो किसी दूसरे की है। ड्राइविंग लाइसेंस में भी हेराफेरी की गई है। सुनील कुमार के नाम का लाइसेंस ब्रजभान सिंह के नाम जारी किया गया और इसमें फोटो पंचम सिंह की लगाई गई। पुलिस अब दोनों कार्यालयों में उस समय तैनात रहे कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
क्या था पूरा घटनाक्रम
एक जनवरी 2017 को भाजपा नेता मदन चौहान दन्नाहार क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर थे। तभी एक कार में सवार होकर आए चार शूटरों ने केबिन में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। भाजपा नेता व एक कर्मचारी की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी होने के बाद पुलिस ने तीन शूटरों को करहल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था। चौथे साथी की गोली लगने से मौत हो गई थी। शूटर शामली, बुढ़ाना और मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे।

पुत्र ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
भाजपा नेता मदन चौहान की हत्या के बाद पुत्र शिवम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें विश्वनाथ, आशू, मंगल सिंह, पंचम सिंह, जिला कारागार इटावा में सजायाफ्ता गुड्डू चौहान, उनके पिता शिवनाथ सिंह व पांच अज्ञात लोग शामिल थे। पुलिस ने तीन शूटर मौके से पकड़े थे। चौथे साथी की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed