फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime angaist woman

बैंक में नकदी जमा करने गई महिला को बनाया ठगी का शिकार

Sat, 07 Nov 2020 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime angaist woman
कासगंज। बैंक ऑफ इंडिया में नकदी जमा करने गई महिला से टप्पेबाजों से 40 हजार की नकदी ठग ली। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लुहर्रा नगला बंजारा निवासी पार्वती पत्नी करतार सिंह शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया में 40 हजार रुपये की नकदी जमा करने गई थी। तभी दो टप्पेबाज उसके पास पहुंचकर खड़े हो गए। अनपढ़ होने के कारण महिला ने उनसे रुपये जमा करने के लिए फार्म भरने को कहा। फार्म भरते समय टप्पेबाज महिला से बातें करते रहे।
विज्ञापन

महिला से उन्होंने नकदी की विवरण भरने के लिए रुपये ले लिए। इसी दौरान महिला को बाताें में लगाकर टप्पेबाजों ने अपने रुमाल को महिला के रुपयों वाले रुमाल से बदल दिया। टप्पेबाजों द्वारा दिए गए रुमाल में नकदी की जगह कागज थे। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए। जब महिला ने रुपये जमा करने के लिए रुमाल को खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रुमाल में कागज थे। महिला रोते बिलखते थाना पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि महिला के साथ हुई घटना की जानकारी कराई जाएगी। बैंक में सीसीटीवी फुटेज देखी जाएगी। थाना प्रभारी को इस संबंध में जांच पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed