फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

चिकित्सक पर मनरेगा मजदूर ने लगाया पिस्टल तानने का आरोप

Fri, 22 May 2020 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
crime
22एमएनपी-22-गांव जरामई में विवाद के बाद पहुंची पुलिस व मौजूद मनरेगा मजदूर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरामई में चक मार्ग पर मिट्टी डालने को लेकर को चिकित्सक और मनरेगा मजदूरों में विवाद हो गया। मजदूर का आरोप है कि चिकित्सक ने उस पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी थी। सूचना पर पुलिस और अधिकारी भी गांव पहुंचे गए। मामले में चिकित्सक के खिलाफ रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान की ओर से जान से मारने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

लगभग 15 दिन पहले ग्राम पंचायत जरामई में चक मार्ग बनवाया गया था।
कुछ दिन पूर्व खेत की जोताई के दौरान कई जगह चक मार्ग की मिट्टी कट गई।
शुक्रवार को सुबह आठ बजे कटी हुई मिट्टी डालने का काम चल रहा था।
मनरेगा मजदूर शहर के कचहरी रोड निवासी डॉ. प्रमोद गुप्ता के खेत से मिट्टी डाल रहे थे।
आरोप है इसी दौरान मौके पर पहुंचे डॉ. प्रमोद गुप्ता ने मिट्टी खेत से उठाने पर रोकते हुए काम
कर रहे मजदूर सत्यपाल पुत्र तुलाराम निवासी जरामई पर अपनी पिस्टल तान दी।
उन्होंने जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे मजदूरों में आक्रोश फैल गया।
मामले की सूचना पुलिस के बल के साथ उप निरीक्षक सत्यभान सिंह मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने सभी लोगों से बयान दर्ज करने के साथ ही तहरीर भी ली। रोजगार सेवक परशुराम और ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह की ओर से चिकित्सक पर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी गई है। वहीं जब मामले में डॉ. प्रमोद गुप्ता का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे अधिकारी
मामले की सूचना पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी मैनपुरी विमला देवी और ग्राम विकास अधिकारी आरती शुक्ला भी जरामई पहुंच गईं। उन्होंने मनरेगा मजदूर व रोजगार सेवक से पूरे मामले की जानकारी ली। मजदूरों ने कार्रवाई न होने तक किसी भी काम करने से मना कर दिया। इस पर उन्हें समझाने का भी प्रयास किया गया। बाद में पुलिस और अधिकारी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक मार्ग को लेकर जरामई में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बेेगराम, प्रभारी निरीक्षक थाना दन्नाहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed