{"_id":"5d3f2f648ebc3e6d1c21591a","slug":"crime-agra-news-agr3985329107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश कर ले गया रिश्तेदार, दस दिन बंधक बनाकर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोश कर ले गया रिश्तेदार, दस दिन बंधक बनाकर रखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारहरा (एटा)। मायके में रह रही महिला को उसका ही रिश्तेदार बेहोश कर अपने साथ ले गया। दस दिन तक उसे अपने घर बंधक बनाकर रखे रहा। किसी तरह वहां से छूट कर आई महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना मारहरा क्षेत्र के पिदौरा निवासी देवी पत्नी दुर्गेश करीब तीन साल से अपने मायके में रह रही है। 18 जुलाई को वह गांव से किसी काम से मारहरा जा रही थी। उसी समय गांव के ही रास्ते पर उसका रिश्तेदार सुनील पुत्र नाथूराम निवासी फिरोजाबाद उसे मिला। वह उसे साथ चलने की कहने लगा। उसने जब इसका विरोध किया तो सुनील ने को नशीला पदार्थ सुंघा कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। करीब दस दिनों तक वह देवी को अपने घर में बंधक बनाए रहा। इस दौरान देवी ने कई बार छूटने की कोशिश की लेकिन वह नहीं निकल सकी। दो दिन पहले वह किसी तरह उसके चंगुल से छुट गई और भाग कर अपने घर पहुंची। यहां पर उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने देवी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारहरा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।