फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

अपहरणकर्ता मांग रहे 22 लाख की फिरौती

Fri, 28 Jun 2019 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
crime
घिरोर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी एक व्यक्ति के अपहरण के बाद अपहरणकर्ता 22 लाख की फिरौती मांग रहे हैं। अपहृत के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गांव शाहजहांपुर निवासी सुधीर सिंह 20 जून को बहनोई राजेंद्र सिंह के साथ नगला फत्ते की ओर टहलने गए थे। तभी एक वैन में सवार लोग उनका अपहरण कर ले गए थे। राजेंद्र ने घर पहुंचकर अपहरण करने की जानकारी दी थी। अपहृत के पुत्र प्रभात कुमार ने बताया कि अपहरणकर्ता अब 22 लाख की फिरौती मांग रहे हैं।
विज्ञापन

21 जून को बाबा के मोबाइल पर पिता का फोन आया, बताया कि उनका अपहरण लल्लन उर्फ नवला यादव निवासी जहांगीरपुर थाना सिरसागंज, गजेंद्र सिंह उर्फ छोटू निवासी भढ़ाईपूरा थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद, विनय निवासी कल्याणपुर थाना भोगांव, शिवशंकर निवासी ऑरोज थाना शिकोहाबाद और तीन अन्य लोगों ने कर लिया है। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। प्रभारी निरीक्षक जैनुल हसन का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही है। मामला लेन देन का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सुधीर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed