{"_id":"5d30a92d8ebc3e6ce64e3cda","slug":"crime-accident-jam-kasganj-news-agr396740372","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस से अभद्रता
विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा-करतला मार्ग पर सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ आक्रोशितों को समझाते
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा (कासगंज)। कस्बे के करतला रोड स्थित ग्राम हमीरपुर पर ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने करतला-सिढ़पुरा मार्ग पर दो घंटे तक मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने गुस्से में दुर्घटनास्थल के सामने स्थित भट्ठे के मुनीम से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुनीम को बचाया तो ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ और नायब तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
गांव गढ़ी बेंदुला निवासी ननुका देवी पत्नी भूपेंद्र अपनी बेटी सोनी के साथ बाजार कर साइकिल से अपने गांव लौट रही थी। बेटी साइकिल चला रही थी और वह पीछे बैठी थी। जेके ईट भट्ठा उद्योग के सामने से ईंटो से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रॉली का पहिया महिला के सिर से गुजर गया और महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इधर, दुर्घटना की जानकारी पर गांव गढ़ी बेंदुला से ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जाम लगा दिया। ग्रामीण युवकों ने अपनी बाइक सड़क पर आड़ी तिरछी करके खड़ी कर दीं। इस बीच लोगों की भीड़ दूसरे ईंट भट्ठे में घुस गई और मुनीम हृदेश के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुनीम को बचाकर थाने भेज दिया। इस पर ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया और भीड़ पुलिस से नोकझोंक करने लगी। थाना प्रभारी लोगों को समझाते रहे, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। आक्रोशितों ने सड़क पर दो घंटे तक जाम लगाए रखा। ग्रामीणों का कहना था कि चालक ओवरलोड चालक ओवर लोड ट्राली को अनियंत्रित गति से चला रहा था, जिससे हादसा हुआ। लोग चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करने लगे। भीड़ के शांत न होने पर सिढ़पुरा पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर सीओ गवेंद्र पाल सिंह और नायब तहसीलदार आसिफ अली मौके पर आ गए। आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। सीओ ने समझाबुझाकर लोगों को शांत किया।
ट्रैक्टर कहीं का, गुस्सा किसी पर
सिढ़पुरा। हादसा जिसे ट्रैक्टर ट्रॉली से हुआ, वो किसी अन्य भट्ठे से ईंटें लेकर जा रहा था, लेकिन दुर्घटना दूसरे भट्ठे के सामने होने पर भीड़ ने मुनीम को गुस्से का शिकार बना डाला।
विज्ञापन
मार्ग जाम रहने से लोग परेशान
सिढ़पुरा। करतला-सिढ़पुरा मार्ग पर दो घंटे तक जाम रहने पर राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आक्रोशितों ने पूरी सड़क पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया था। अवरोधक से बचकर निकलने पर ग्रामीण पीटने पर आमदा हो रहे थे। जाम में तमाम लोग परेशान होते नजर आए।
- दुर्घटना से आक्रोश में आए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी- गवेंद्र पाल गौतम, सीओ।