फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, accident

सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत, तीन घायल

Fri, 05 Jul 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime, accident
एटा। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

मैनपुरी थाना कुरावली के गांव अठापुरा निवासी अनार सिंह (35) पुत्र रामप्रकाश अपनी बहन गुड्डी देवी के गांव उमरायपुर पिलुआ आया था। जहां से लौटकर वह अपने घर जा रहा था। घर जाने के लिए वह शहर के अलीगंज तिराहे पर सड़क पार कर रहा था। उसी समय उसे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ थाना बागवाला क्षेत्र के गांव हरनावली निवासी गुलशन (30) पत्नी सरदार अली तड़के तीन बजे घर से निकल कर दूसरी तरफ जा रही थी। उसी समय तेज गति से जा रही कैंटर ने उसे रौंद दिया। इससे घायल हुई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा थाना मलावन क्षेत्र के गांव नवादा निवासी कौशलेंद्र (48) पुत्र गजेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर एटा शहर की तरफ जा रहा था। उसी समय गढ़िया शीलम मोड़ के पास ईरिक्शा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई। इसमें घायल हुए कौशलेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं देवेंद्र पुत्र अमरपाल, अवनीश पुत्र सत्यपाल और संजेश पुत्र दिवारी निवासी गिरौरा कोतवाली देहात बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला माधो निवासी वीरेंद्र (30) पुत्र शिव सिंह बीस जून को गांव में ही मौजूद था। उसी समय उसे मैक्स ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इसका परिजन आगरा अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उसी समय उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed