फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   criket in mainpuri

अमन इंटरनेशनल को हरा रॉयल क्लब ने जीती सीरीज

Sun, 20 Oct 2019 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
criket in mainpuri
क्रिश्चियन फील्ड में जीत के बाद जश्र मनाते विजेता टीम के खिलाड़ी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के क्रिश्चियन कॉलेज के खेल मैदान पर चल रही टीकाराम चतुर्वेदी स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब ने अमन इंटरनेशनल स्कूल को 16 रन से हराकर विजेता कप पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 156 रन बनाए। रॉयल की ओर से अमन ने 56, दीपेंद्र ने 32 व चिराग ने 12 रनों की पारी खेली। अमन इंटरनेशनल स्कूल की ओर से साहिल ने तीन, सौम्य ने दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

जीत के लिए 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमन इंटरनेशनल स्कूल की पूरी टीम 29 ओवर में 140 रन के स्कोर पर आउट हो गई। अमन स्कूल की ओर से बादल ने सर्वाधिक 29, अभय ने 27 व साहिल ने 18 रनों की पारी खेली। रॉयल क्लब की ओर से दीपेंद्र ने पांच व अमन ने तीन विकेट प्राप्त किए। मैच में अंपायरिंग प्रबल प्रताप सिंह व शिवम गुप्ता ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने व कमेंट्री सुनील शुक्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता व समाजसेवी अरुण गुप्ता ने विजेता टीम के कप्तान को विजेता कप और खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रॉयल क्लब के दीपेंद्र को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार अमन को तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार अमन इंटरनेशनल स्कूल के साहिल को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, आलोक गुप्ता, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, पंकज राठौर, आरजू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed