फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cricketer Rahul Chahar may marry soon

आगरा: जल्द परिणय सूत्र में बंध सकते हैं क्रिकेटर राहुल चाहर, दिसंबर 2019 में की थी सगाई

Fri, 03 Sep 2021 02:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 02:09 PM IST
सार

राहुल चाहर के पिता देशराज सिंह चाहर का कहना है कि शादी करने की योजना बन रही है। राहुल से बातचीत करने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Cricketer Rahul Chahar may marry soon
जयपुर में हुई सगाई का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किक्रेट टीम के गेंदबाज राहुल चाहर बंगलूरू की फैशन डिजायनर ईशानी के साथ जल्द परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। उनके इस साल शादी करने की चर्चाएं शहर में जोरों पर चल रही हैं। आगरा के रहने वाले राहुल चाहर ने दिसंबर, 2019 में जयपुर में ईशानी के साथ सगाई की थी। 

विज्ञापन


सगाई में उनके बड़े भाई भारतीय टीम के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर, कोच लोकेंद्र सिंह चाहर, पिता देशराज सिंह चाहर, जीडी गोयंका स्कूल के प्रो. वाइस चेयरमैन संजय अग्रवाल, प्राचार्य पुनीत वशिष्ठ के अलावा काफी नजदीकी लोग शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


डेटिंग को लेकर दीपक चाहर भी सुर्खियों में 
चचेरे भाई दीपक चाहर एक फिल्मी सितारे की बहन के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। जब दीपक से उनकी इस नजदीकी मित्र के बारे में पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बात को टाल दिया। पिता लोकेंद्र सिंह चाहर का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं मालूम। जहां तक बेटे के निजी जीवन की बात है, यह फैसला उसी पर छोड़ रखा है। बेटे की खुशी में ही मेरी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में होगा रिसेप्शन: देशराज 
राहुल के पिता देशराज सिंह चाहर का कहना है कि शादी करने की योजना बन रही है। राहुल से बातचीत करने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। शादी की अंतिम तारीख से पहले भविष्य की सीरीजों को ध्यान में रखना होगा। इस साल नहीं तो अगले साल, शादी कहीं भी हो लेकिन रिसेप्शन आगरा में ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed