{"_id":"60031ef78ebc3e2e5400cd12","slug":"cricket-match-mainpuri-news-agr476714614","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा की टीम ने पहले मैच में जीत के साथ किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा की टीम ने पहले मैच में जीत के साथ किया आगाज
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिश्चियन मैदान में शनिवार से शुरू हुए महाराज तेज सिंह मैमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में मथुरा ने 79 रन से महाजाराजा तेज सिंह एकादश की टीम को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 207 रन बनाए थे।
इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ एएसपी मधुवन कुमार ने किया। इस मौके पर सीओ सिटी अभय नरायण राय भी मौजूद रहे। मथुरा की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 206 रन बनाए। विनीत उपाध्याय ने 43, कुलदीप पाल ने 36 और अरुण कालिया ने 34 रन बनाए। जीत के लिए 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा तेज सिंह एकादश की पूरी टीम 22.3 ओवर में महज 128 रनों पर ढेर हो गई।
कप्तान अतुल कृष्णा ने सर्वाधिक 29, अभिषेक पाल ने 26 और रमनदीप ने 21 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का अंक पार नहीं कर सका। मैन ऑफ द मैच मथुरा के अरुण कालिया को दिया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट संयोजक पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, प्रतियोगिता अध्यक्ष पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, एसपीएस चौहान, सुनील वर्मा लालू, सुनील अग्रवाल, अरुण गुप्ता, आलोक गुप्ता, अजय यादव, बंटी चौहान, विकास मिश्रा, प्रवीन भंसाली, प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।