फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cricket in Mainpuri

मैनपुरी में अजीत क्लब झंडाहार ने जीती वरुण भदौरिया स्मृति प्रतियोगिता

Thu, 11 Feb 2021 07:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
cricket in Mainpuri
जनता इंटर कॉलेज नौनेर में विजेता झंडाहार के कप्तान को ट्राफी देते थानाध्यक्ष - फोटो : MAINPURI
दन्नाहार। जनता इंटर कॉलेज नौनेर के खेल मैदान पर आयोजित स्वर्गीय वरुण भदौरिया क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में अजीत क्लब झंडाहार ने पिंकू क्लब हिमायूंपुर को एक रन से पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अजीत क्लब झंडाहार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम निर्धारित 20 ओवर के मैच में 17 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से शिवम ने 25 और प्रदीप ने 15 रन का योगदन दिया। हिमायूंपुर के गेंदबाज निक्की और लालू ने चार-चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमायूंपुर की टीम कड़े संघर्ष के बाद 87 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से प्रमोद ने सर्वाधिक 15 रन बनाए।
विज्ञापन

झंडाहार के गेंदबाज पवन और प्रदीप ने तीन-तीन विकेट लिए। झंडाहार के प्रदीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। समापन अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दन्नाहार ओमहरि बाजपेयी ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये और विजेता ट्राफी प्रदान की। जबकि उपविजेता टीम को 5100 रुपये और उप विजेता ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर अर्जुन चौहान, शंकर सिंह भदौरिया, चंद्रभान सिंह चौहान, मुन्ना चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed