फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cricket fans in Agra mourn the death of Rinku Singh's father.

Agra News: रिंकू सिंह के पिता के निधन पर आगरा का क्रिकेट प्रेमी गमगीन

Sat, 28 Feb 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Cricket fans in Agra mourn the death of Rinku Singh's father.
रिंकू सिंह के साथ आगरा के ​​खिलाड़ी
आगरा। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का शुक्रवार को कैंसर की वजह से निधन हो गया। इस दुखद समाचार से जिले के क्रिकेट प्रेमी भी गमगीन हैं।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का त्याग और आशीर्वाद रहा है। आगरा का क्रिकेट परिवार पूरी संवेदना के साथ उनके साथ खड़ा है। रिंकू के साथ क्रिकेट खेल चुके मानिक बेरी ने कहा कि रिंकू अपने पिता का जिक्र अक्सर भावुक होकर करते थे। हर बड़ी पारी के बाद वे सबसे पहले अपने पिता को याद करते थे।
विज्ञापन


उनके साथ खेले क्रिकेटर पंकज यादव ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमने रिंकू के संघर्ष के दिनों को करीब से देखा है। उनके पिता हर परिस्थिति में हौसला बढ़ाते थे। उनका जाना हम सभी के लिए व्यक्तिगत क्षति है। ध्रुव जुरैल के कोच प्रवेंद्र यादव ने कहा कि एक खिलाड़ी के जीवन में पिता ही पहला मार्गदर्शक होता है। रिंकू ने जिस मुकाम को हासिल किया है, उसमें परिवार की तपस्या शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed