फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cricket betting in clothes shop three including businessman arrested in agra

यूपी: कपड़े की दुकान में चल रहा था अवैध धंधा, ग्राहकों को भनक तक नहीं लगी; पुलिस के पहुंचते ही मच गया बवाल

Fri, 13 Oct 2023 09:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 09:34 PM IST
सार

कपड़ों की दुकान में अवैध धंधा चल रहा था और ग्राहकों को इस बात की खबर तक नहीं थी। पुलिस ने जब अचानक ही छापा मारा तो बवाल मच गया। कपड़े की दुकान में मौजूद ग्राहकों ने जब पुलिस को देखा तो उनके भी पसीने छूट गए।

विज्ञापन
Cricket betting in clothes shop three including businessman arrested in agra
पुलिस हिरासत में दुकान में सट्टा खेल रहे आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज बाजार में स्थित कपड़े की दुकान में ऐसा खेल खेला जा रहा था, जिसकी जानकारी होने के बाद ग्राहक भी हैरान हैं। दरअसल क्रिकेट विश्व कप शुरू होते ही सटोरिये सक्रिय हो गए हैं। ताजगंज के होटल के बाद बुधवार रात शाहगंज में मामला पकड़ा गया। कपड़ा व्यापारी दुकान में सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर व्यापारी सहित तीन को पकड़ा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपियों में एक बड़ा बुकी भी है।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि लायर्स काॅलोनी स्थित गिर्राज नगर निवासी शैलेंद्र उर्फ शैलू, रूई की मंडी निवासी मनोज और सुल्तानपुरा निवासी फैसल को गिरफ्तार किया है। उनसे 1.08 लाख रुपये, 3 स्कूटी, 6 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 रजिस्टर बरामद किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घर भी गया और रकम भी: एडीए ने बकाया नहीं चुकाने पर 32.38 लाख रुपये किए जब्त, 10 आवंटन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में दुकान, फिर भी सट्टा
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि मनोज की शाहगंज बाजार में मामा कलेक्शन के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। पुलिस को सूचना मिली कि वह विश्व कप क्रिकेट मैच में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। इस पर दबिश दी गई। व्हाट्स एप पर बड़े सटोरियों के संपर्क में थे। काल डिटेल भी आरोपी डिलीट कर रहे थे। पुलिस को उनके अन्य साथियों के बारे में पता चला है। उनके बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  वेश्यावृत्ति में लिप्त युवतियों की हकीकत: प्यार में अंधी न होती तो... ऐसे फंसी इस दलदल में, रुला देगी कहानी

बड़ा बुकी है शैलू 
सूत्रों ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने एक-एक करके सटोरियों को पकड़ा था। शैलू बड़ा बुकी बताया गया है। मगर, उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। सभी को जमानत भी मिल गई। चर्चा है कि पूछताछ में एक नेता के बेटे का नाम भी आया था। मगर, पुलिस ने मुकदमे में किसी अन्य का नाम शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed