{"_id":"689101ae4f2c3296a00e5f34","slug":"cricket-association-will-promote-girls-cricket-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-142694-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बालिका क्रिकेट को बढ़ावा देगी क्रिकेट एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बालिका क्रिकेट को बढ़ावा देगी क्रिकेट एसोसिएशन
Tue, 05 Aug 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बालिका क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन ने योजना तैयार कर ली है। अक्टूबर माह में शहर में जिला और प्रदेश स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में आयोजन पर सहमति बनी है।
एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा पिछले कई सालों से बालकों के लिए अंडर-14, अंडर-16, अंडर-21, जनपदीय ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा एमपीएल में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बाहरी खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं। अध्यक्ष ने बताया कि अब एसोसिएशन बालिका क्रिकेट को भी बढ़ावा देगा।
एसीए सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा पिछले कुछ वर्ष बालिकाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। अब एक बार फिर शहर में बालिकाओं के लिए जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अक्टूबर में कराया जाएगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि क्रिकेट संघ जल्द ही पत्र के माध्यम से स्थानीय क्लब और विद्यालयों से उनकी बालिका क्रिकेट टीम को तैयार करने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में आलोक गुप्ता, प्रवीन भंसाली, विकास मिश्रा, देवेश चतुर्वेदी, सुनील शुक्ला, मोहित प्रकाश, मायाशंकर, आरजू सक्सेना, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।