{"_id":"69e0b25e35cd9a1565073022","slug":"crane-engaged-in-agra-metro-work-fell-on-a-shop-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: आगरा-दिल्ली हाईवे पर आधी रात को आई आफत, दुकान पर गिरी क्रेन; टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: आगरा-दिल्ली हाईवे पर आधी रात को आई आफत, दुकान पर गिरी क्रेन; टला बड़ा हादसा
Thu, 16 Apr 2026 03:26 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:26 PM IST
सार
आगरा मेट्रो के कार्य में लगी क्रेन अचानक गिर गई। क्रेन की चपेट में आकर दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ये हादसा रात में हुआ, जब दुकान बंद थी।
विज्ञापन
मेट्रो के कार्य में लगी क्रेन दुकान पर गिरी, बड़ा हादसा बचा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड पर मेट्रो के कार्य में लगी क्रेन बुधवार देर रात भरभराकर गिर गई। क्रेन की चपेट में एक दुकान आ गई। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान बंद थी। घटना से अफरा-तफरी मच गई। देर रात तक क्रेन को नहीं उठाया जा सका था।
यह पहली बार नहीं है, जब मेट्रो के कार्य के दौरान हादसा हुआ। इससे पहले हाईवे पर ही एक कार पर लकड़ी टुकड़ा गिर गया था।
प्रतापपुरा पर एक मकान पर मशीन गिर गई थी। घटना रात तकरीबन 12:30 बजे की है। क्रेन एक पिलर से शटरिंग हटाने के कार्य में लगी थी। अचानक क्रेन अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में मेट्रो के अधिकारी भी आ गए। रात तक क्रेन को उठाने के प्रयास किए जा रहे थे।