{"_id":"631b06ce146d416d9b77c5a6","slug":"cracks-in-12-houses-due-to-excavation-of-basement-in-tajganj-near-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताजमहल के 500 मीटर दायरे में चल रहा था निर्माण कार्य, बेसमेंट की खुदाई से आईं 12 घरों में दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताजमहल के 500 मीटर दायरे में चल रहा था निर्माण कार्य, बेसमेंट की खुदाई से आईं 12 घरों में दरारें
Fri, 09 Sep 2022 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:56 PM IST
सार
सपा पार्षद सुनील राठौर का कहना है कि यह प्लॉट उनके परिचित का है, इसलिए उन्होंने खड़े होकर निर्माण कराया। लोगों ने दरारें बताकर आपत्तियां की हैं तो निर्माण बंद करा दिया है।
विज्ञापन
मकानों में आईं दरारें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में ताजमहल के 500 मीटर प्रतिबंधित दायरे में बिना अनुमति के ही बेसमेंट की खुदाई कर दी गई। इससे आसपास के 12 मकानों में बड़ी दरारें आ गईं, जिनके गिरने का खतरा मंडरा रहा है। समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय पार्षद सुनील राठौर की देखरेख में यह अवैध निर्माण किया जा रहा था। घरों में आई दरार के कारण लोगों में दहशत है।
ताजगंज तांगा स्टैंड के पास गढ़ैया में प्लॉट की मिट्टी खुदवाने के कारण आसपास के घरों की नींव पर असर पड़ा है, जिससे घरों के कमरे, किचन, बरामदे में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। क्षेत्रीय निवासी कफीलुद्दीन ने बताया कि वार्ड 98 के पार्षद सुनील राठौर ने निर्माण कार्य कराया है। उन्होंने हमारी आपत्तियों को दरकिनार कर पहले नाला रोक दिया, फिर बेसमेंट खुदवा दिया। इससे मकानों में दरारें आ गईं। कभी भी घर गिर सकते हैं। परिवार को लेकर अब कहां जाएं। घरों में सोने में डर लग रहा है।
इस मामले में सपा पार्षद सुनील राठौर का कहना है कि यह प्लॉट उनके परिचित का है, इसलिए उन्होंने खड़े होकर निर्माण कराया। लोगों ने दरारें बताकर आपत्तियां की हैं तो निर्माण बंद करा दिया है। अनुमति है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।