फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cows roaming in the open are becoming a problem

Agra News: खुले में घूम रहे गोवंश बन रहे मुसीबत

Fri, 17 May 2024 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 May 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cows roaming in the open are becoming a problem
घिरोर। किसानों की फसल में नुकसान पहुंचाने के साथ ही नगर में जगह-जगह घूमने वाले गोवंश मुसीबत बने हुए हैं। गोवंश से निजात दिलाने के लिए चलाए गए अभियान कारगर नहीं हुए हैं। कस्बे में चारों ओर खुले में गोवंश घूमते नजर आ रहा है। यह गोवंश राहगीरों सहित दुकानदारों के लिए परेशानी बने हुए हैं।
विज्ञापन

कस्बा में गोल चक्कर से मैनपुरी रोड पर सुबह के समय तथा देर शाम दुकानदारों के दुकानों के सामने के साथ ही सड़क पर घूमते हुए गोवंश नजर आते हैं। अधिकांश दोपहिया वाहन चालक गोवंश से टकराकर घायल हो जाते हैं। राहगीर और दुकानदार परेशान रहते हैं। दुकानदारों का कहना है कि नगर में घूम रहे गोवंश के कारण दुकानों के सामने गंदगी का अंबार लगता है। दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गोवंश को पकड़कर गोशाला में भेजने के लिए अभियान भी चलाया गया। लेकिन अभियान भी बेअसर ही रहा है। घिरोर के रहने वाले नेत्रपाल, गुलफान, विवेक कुमार, शिवम, सानू, प्यारे, बबलू, मनोज, अजय, अवनीश कुमार ने खुले में घूमने वाले गोवंश को पकड़वाकर गोशाला में भिजवाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed