फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cows ran away as soon as they saw fodder in the open field, 4 died after being crushed

Agra News: खुले मैदान में चारा देखते ही दौड़ी गायें, दबने से 4 मरी

Sat, 21 Oct 2023 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Cows ran away as soon as they saw fodder in the open field, 4 died after being crushed
सोरोंजी। तीर्थनगरी के लहरा रोड पर संचालित गोशाला में शुक्रवार को 4 गायों की मौत के मामले ने गोशाला की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी, कि गोशालाओं में रखीं गायों को पर्याप्त चारा नहीं मिल पा रहा। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों की लापरवाही से गायों को चारा नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह जब गायों के लिए गोशाला के खुले मैदान में चारा डाला गया तो गायें चारे की ओर दौड़ पड़ी। इस दौरान चार कमजोर गाय भगदड़ में फंसकर गिरी और उनकी मौत हो गई। नगरपालिका ने मरी गायों को जेसीबी से उठाकर दफनवा दिया, लेकिन इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही खलबली मच गई। प्रशासन के द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। गोशाला में 200 से अधिक गोवंश रखे गए हैं। नगरपालिका पर इस गोशाला के संचालन की जिम्मेदारी है, लेकिन पर्याप्त चारा गायों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा। बताया गया कि बृहस्पतिवार को गोशाला में पूरे दिन गायों को खाने के लिए कुछ नहीं दिया गया। गायें भूख से तड़प रहीं थीं। गायों के लिए हरा चारा सुबह एक बुग्गी में लदकर लाया गया। यह चारा गायों की नाद में डालने की बजाए खुले में डाल दिया गया। यह देख गायों के बीच भगदड़ मच गई। भगदौड़ के दौरान कमजोर गाय गिर गईं और अन्य गोवंशों के खुर से दबती चली गईं। इस दौरान चार गाय मरी, वहीं कई गायें घायल हुई। इस मामले में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि कर्मियों की लापरवाही की जानकारी जुटाई जा रही है। गायों को चारा क्यों नहीं मिला इसकी भी जांच होगी। क्यों कि चारे की उपलब्धता गोशाला में है।
विज्ञापन



- गोशाला में गोवंशों की मौत की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।- डा. वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed