फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cow torture video viral, gorakshak warned

वीडियो वायरल होने के बाद गौरक्षकों ने दी तहरीर

Thu, 30 Dec 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
cow torture video viral, gorakshak warned
घिरोर। गोशाला में गायों के तड़पते हुए दम तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोरक्षक सामने आए हैं। बृहस्पतिवार को गोरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गोरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसमें कहा है कि कस्बा के गुढी रोड स्थित गोशाला में आए दिन गाय भूख से तड़प कर मर रहीं हैं। इसके संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद एसडीएम घिरोर मानसिंह पुंडीर ने गोशाला का आकस्मिक निरीक्षण भी किया था। पशु चिकित्सक की ओर से हरा चारा व दाना न मिलने की बात बताई गई थी। अनुदान मिलने के बाद भी गायों को भूखा रखा जा रहा है। इससे साफ हो रहा है कि ईओ जानबूझ कर यह सब कर रहे हैं। ईओ व अन्य दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वहीं ईओ नीलाव शाल्या का कहना है कि गायों की बेहतर देखभाल की जा रही है। कुछ लोग जानबूझ कर मामले को तूल दे रहे हैं। इसका उद्देश्य नगर पंचायत प्रशासन पर दबाव बनाना है। मांग करने वालों में धर्मवीर सिंह राही, आलोक मिश्रा, संजय जैन, प्रदीप जैन, काकुल शर्मा, बबलू दिवाकर, मनोज गुप्ता, सचिन गुप्ता, मोना गुप्ता, सविंदर सिंह, शिवम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed