{"_id":"5e4929d48ebc3ee5c31c2d6e","slug":"cow-smugglers-arrested-in-police-encounter-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा गो तस्कर गिरोह, रामपुर-मुरादाबाद से जुड़े तार, 32 गोवंश कराए मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ा गो तस्कर गिरोह, रामपुर-मुरादाबाद से जुड़े तार, 32 गोवंश कराए मुक्त
Sun, 16 Feb 2020 06:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Feb 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए गो तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद की थाना नसीरपुर पुलिस ने गोवंश की तस्करी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को फतेहपुर कर्खा के जंगल से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 32 गायों को मुक्त कराया है। उनके पास से एक कंटेनर, कार, तीन फर्जी नंबर प्लेट और कारतूस बरामद हुए हैं।
नसीरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बीडी पांडेय को रविवार को सूचना मिली कि फतेहपुर कर्खा के जंगल में गोवंश की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। इस पर एसएचओ पुलिस टीम के साथ पहुंचे। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कंटेनर में भरीं 32 गोवंश को मुक्त कराया। आरोपी गोवंश को बाहर ले जाने की फिराक में थे। गोवंश तस्कर कंटेनर और एक कार लेकर आए थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। वहीं तस्करों के पास तीन फर्जी नंबर प्लेट, एक तमंचा 315 बोर और कारतूस भी बरामद हुए।

ये अभियुक्त पकड़े गए
- कलुआ पुत्र शाहिद निवासी सिरसाखेड़ा थाना मुंडापांडेय, मुरादाबाद
- बाबू पुत्र गरीउल निवासी चमरऊआ, थाना सहजाद नगर जिला रामपुर
- राशिद पुत्र खुर्शीद निवासी पीला तालाब, थाना कोतवाली जनपद रामपुर
- विजय कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी सिरसाखेड़ा थाना मुंडापांडेय, मुरादाबाद
- राजू पुत्र राजेंद्र पाल निवासी पुराना गंज थाना गंज, रामपुर
- सद्दाम पुत्र यूनुस निवासी ग्राम गढसान थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि गो तस्कर घुमंतू टाइप के हैं। इनके एजेंट कई जिलों में सक्रिय हैं। गोवंश को जंगली क्षेत्रों से पकड़ करके इनकी सप्लाई करने का काम करते है। इनकी सक्रियता रामपुर, मुरादाबाद जिलों में रहती है।