{"_id":"5c2e10abbdec2257132ab997","slug":"cow-reached-the-second-floor-of-the-house-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब हवेली की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई गाय, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब हवेली की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई गाय, जानिए फिर क्या हुआ
Thu, 03 Jan 2019 07:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Jan 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज में इन दिनों आवारा गोवंश का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस बीच मथुरा के नंदगांव में ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गाय हवेली की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। गोपालकों के सहयोग से दीवार तोड़कर तैसे-तैसे गाय को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
घटना बुधवार की है। भूरे का थोक निवासी डॉ. हरीमोहन गोस्वामी की कई गायें पुरानी धौरी हवेली में बंधती हैं। हवेली कई मंजिला है। दोपहर को एक गाय अचानक रस्सी खोलकर संकरे जीना से दूसरी मंजिल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
शाम को चारा डालने के दौरान गाय को काफी खोजा गया। काफी ढूंढने के बाद गाय हवेली की दूसरी मंजिल पर मिली। गोपालक के हाथ-पांव फूल गए। गाय को झीने के रास्ते से उतारने का प्रयास किया, लेकिन मुमकिन न हो सका।
विज्ञापन
गाय के लिए दूसरी मंजिल पर ही चारा पानी दिया गया। इस दौरान नीचे उतारने के लिए पुरानी हवेली की तीन फुट मोटी दीवार को तोड़ा गया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित नीचे लाया गया। यह घटना क्षेत्र में कौतूहल का विषय बनी रही।