फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cow Dung Dumped in Kazipada Drain Dairy Owner Given 20 Days to Shift Outside Agra City

Agra News: काजीपाड़ा नाले में बहाया गोबर, तबेला संचालक पर 10 हजार जुर्माना; 20 दिन में शहर छोड़ने का अल्टीमेटम

Sat, 19 Sep 2026 12:13 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 12:13 PM IST
सार

काजीपाड़ा नाले में तबेले का गोबर बहाने पर नगर निगम ने संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम ने 20 दिन में तबेला शहर की सीमा से बाहर शिफ्ट करने की चेतावनी दी है।
 

विज्ञापन
Cow Dung Dumped in Kazipada Drain Dairy Owner Given 20 Days to Shift Outside Agra City
नाली में बहता गोबर। संवाद

विस्तार

काजीपाड़ा नाले में तबेले का गोबर बहाने पर नगर निगम ने संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम टास्कफोर्स ने शुक्रवार को कार्रवाई के बाद संचालक भूदेवी को 20 दिन के भीतर तबेला शहर की सीमा से बाहर शिफ्ट करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


नाले में गोबर बहाने की शिकायत पर नगर आयुक्त ने टास्कफोर्स को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार दोपहर टीम काजीपाड़ा पहुंची। नाला चोक होने के साथ गोबर से भरा हुआ मिला। दुर्गंध भी आ रही थी। टीम ने तबेला संचालक भूदेवी से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


जेडएसओ आशुतोष वर्मा ने चेतावनी दी कि अगर नाले में गोबर बहाने की शिकायत दोबारा मिली तो जुर्माने के साथ पशुओं को जब्त किया जाएगा। 20 दिन का समय देते हुए तबेला शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि नालों में गोबर बहाने से जलनिकासी प्रभावित होने के साथ गंदगी फैल रही है। तबेला संचालक ऐसा न करें। 20 दिन में तबेला शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed