फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   covid infection rate less than half percent below for first time in agra

आगरा में कोरोना: पहली बार 0.36 फीसदी संक्रमण दर, 8262 लोगों की जांच में 30 संक्रमित

Tue, 25 May 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 May 2021 12:03 AM IST
सार

ताजनगरी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप थमता दिख रहा है। पहली बार शहर ने राहत की सांस ली है। बीते 24 घंटे में 8262 लोगों की जांच में सिर्फ 30 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
covid infection rate less than half percent below for first time in agra
आगरा: कोविड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अब 100 या 200 नहीं, 300 लोगों की जांच में एक नया मरीज मिल रहा है। संक्रमण दर आधा फीसदी भी नहीं बची है। सोमवार को यह 0.36 फीसदी दर्ज की गई है। जिले में 8262 लोगों की जांच में महज 30 नए मरीज मिले हैं। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ताजनगरी में एक बार फिर नए मरीजों की संख्या शून्य हो सकती है।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप थमने से शहर की सांस में सांस लौट रही है। 30 अप्रैल को पहली बार 24 घंटे में 893 नए मरीज मिले थे। तब संक्रमण की दर 14.40 फीसदी तक पहुंच गई थी। फिर इसमें लगातार गिरावट आनी शुरू हुई। 
विज्ञापन


सोमवार को यह अब तक के न्यूनतम 0.36 फीसदी पर पहुंच गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द संक्रमण से राहत मिल सकती है। साथ ही प्रशासन ने जांचों की संख्या बढ़ाई है। प्रतिदिन आठ से 10 हजार लोगों की जांच का लक्ष्य है। पिछले दो दिन से आठ हजार से अधिक लोगों की जांचें की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिन मिले थे 500 से अधिक मरीज
17 अप्रैल से 16 मई तक 30 दिनों में नौ दिन ऐसे रहे जब 24 घंटे में 500 से अधिक नए मरीज मिले। 16 दिन तक हर दिन 400 से अधिक मरीज दूसरी लहर में सामने आ रहे थे। तब दूसरी लहर अपने पीक पर थी।

कर्फ्यू से पड़ा असर
जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू से सबसे ज्यादा असर पड़ा है। लोगों की आवाजाही रुकने से संक्रमण की शृंखला तोड़ने में मदद मिली है। अब शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए मरीज कम मिल रहे हैं।

24 घंटे में 95 ठीक हुए, 30 नए मरीज मिले
ताजनगरी में सोमवार को 24 घंटे में 95 मरीज ठीक हुए हैं। 30 नए मरीज मिले हैं। सात पुराने मृतक और दर्ज होने से कुल मृतक संख्या 381 हो गई है। कुल मरीज 25393 हैं। जिनमें 25232 मरीज ठीक हो चुके हैं। सोमवार तक जिले में 8.70 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। 780 एक्टिव केस बचे हैं। जिनमें 250 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 530 होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed