फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Compliance Officer will be Posted In Every Hospital

कोरोना की रोकथामः हर अस्पताल में तैनात होगा कोविड प्रभारी अधिकारी

Sun, 26 Apr 2020 11:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 26 Apr 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Covid Compliance Officer will be Posted In Every Hospital
साबुन कटरा में स्वास्थ्यकर्मियों ने की थर्मल स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब हर अस्पताल में एक कोविड कंप्लाइंस ऑफिसर (कोविड प्रभारी अधिकारी )होगा। अगर कहीं कोविड पॉजिटिव निकलता है, तो 48 घंटे सेटअप बंद कर सैनिटाइज किया जाए। ड्यूटी स्टॉफ भी बदला जाए।
विज्ञापन


इसका एक टीम ऑडिट करेगी। घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। यह कहना है आगरा के नोडल अधिकारी अलोक कुमार का। उन्होंने शनिवार कलक्ट्रेट में स्वास्थ्य एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन टीम के साथ संक्रमण की रोकथाम पर चर्चा की।
विज्ञापन


अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने अमर उजाला को बताया कि आगरा में सबसे ज्यादा संक्रमण अस्पतालों से फैला। कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब सभी अस्पतालों को संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड कंप्लाइंस अफसर नियुक्त करना होगा। सीडीओ इसकी निगरानी करेंगी। उन्होंने कहा, शासन की एक टीम अस्पतालों में कंप्लाइंस आफिसर का ऑडिट करेगी। उन्होंने बताया कि घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग पर बल दिया गया है। 

जल्द खोली जाएंगी पैथोलॉजी और लैब
नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि आगरा में जल्द पैथोलॉजी और निजी लैब खोली जाएंगी। यहां भी कंप्लाइंस डेस्क बनेगी।

 तीन किमी सील होगा कंटेनमेंट जोन
हॉटस्पॉट के कंटेनमेंट जोन जहां एक पॉजिटिव मिलेगा उसकी एक किलोमीटर परिधि सील होगी। जहां तीन मरीज मिलेंगे वहां तीन किमी का कंटेनमेंट जोन सील होगा। 

छह घंटे में पूरी करनी होगी कॉन्टेक्ट सर्विलांस
बैठक में तय हुआ कि अगर कोई केस पॉजिटिव मिलता है तो उसकी कॉन्टेक्ट सर्विलांस छह घंटे में पूरी करनी होगी। कोविड स्टॉफ भी शिफ्ट में काम करेगी। इनकी निगरानी के लिए भी नोडल अधिकारी तय होगा।

कम्युनिटी रसोई में बेहतर इंतजाम
नोडल अधिकारी ने बैठक के बाद सदर क्षेत्र में स्थित कम्युनिटी रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि खाना साफ-सफाई से बन रहा है। गुणवत्ता अच्छी है। दाल, रोटी, सब्जी कम्युनिटी रसोई में उन्हें बनती मिलीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed