{"_id":"5ff3f7fe4ba29279be45a64d","slug":"covid-19-vaccination-dry-run-in-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: आगरा में छह केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास, तीन मिनट की 'अहम' निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन: आगरा में छह केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास, तीन मिनट की 'अहम' निगरानी
Tue, 05 Jan 2021 10:54 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के दौरान चिकित्सक व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) मंगलवार सुबह जनपद में छह केंद्रों पर शुरू हुआ। एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने के लिए पूर्वभ्यास में शामिल होने को जूनियर डॉक्टर समेत स्वास्थ्य कर्मचारी पहुंचे। यहां पर 25 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने का अभ्यास किया। पुलिस और सुरक्षा गार्ड भी मौजूद रहे। टीकाकरण के लिए तीन कमरों की व्यवस्था की गई है। पहले कमरे में सत्यापन होगा, दूसरे कमरे में टीकाकरण और तीसरे कमरे में कर्मचारी को 30 मिनट तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।
इससे पहले सोमवार को ड्राई रन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कलक्ट्रेट में समीक्षा की। सीएमओ, एसएन प्राचार्य व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया शहर में तीन केंद्र बनाए हैं। ये हैं नरायच स्वास्थ्य केंद्र, पुष्पाजंलि हॉस्पिटल और एसएन। देहात में बरौली अहीर, अछनेरा व खंदौली पर वैक्सीनेशन का पुर्वाभ्यास किया जाएगा। डीएम ने कहा वैक्सीनेशन टीम में दो सुरक्षाकर्मियों समेत छह लोग हैं।
बता दें कि ड्राई रन में कोई दवाई इस्तेमाल नहीं होगी। ड्राई रन से वैक्सीनेशन के दौरान होने वाली जांच, प्रपत्र भरना और अन्य व्यवस्थाएं पहले ही परखी जाएंगी। इस दौरान जो कमियां मिलेंगी उन्हें वैक्सीनेशन के दौरान दूर किया जाएगा।

15 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू होने की संभावना
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया पहले चरण में 15 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू होने की संभावना है। 18,908 चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को पंजीकृत किया है। इनमें से पहले चरण में करीब 15 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
कोविशील्ड या कोवॉक्सिन अभी तय नहीं
ताजनगरी में कोवॉक्सिन लगाई जाएगी या कोविशील्ड ये अभी तय नहीं हो सका है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शासन से निर्देशों का इंतजार है। जो भी वैक्सीन उपलब्ध होगी उसे ही लगाया जाएगा।