{"_id":"6134e8e38ebc3eb2691a4cfd","slug":"covid-19-vaccination-drive-today-in-agra-city-and-rural-area-on-booth-go-with-aadhar-card","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा कोविड 19 टीकाकरण: आधार कार्ड दिखाओ-टीका लगवाओ, टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कोविड 19 टीकाकरण: आधार कार्ड दिखाओ-टीका लगवाओ, टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भीड़
Mon, 06 Sep 2021 04:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Sep 2021 04:43 PM IST
सार
बिना पंजीकरण के बूथों पर सोमवार शाम सात बजे तक टीका लगाया जाएगा, टीकाकरण के लिए आगरा शहर में 393, देहात में 318 बूथ बनाए गए हैं गांव में प्रधान-आशाओं को टीकाकरण के लिए जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
आगरा कोविड 19 टीकाकरण: टीकाकरण केंद्र पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सोमवार को टीकाकरण के लिए बड़ा अभियान चलाया गया। इसके तहत पहले से पंजीकरण की जरूरत नहीं थी। जो लोग आधार कार्ड लेकर बूथ पर पहुंचे, उनको मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया गया। इस टीका उत्सव के तहत एक लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह से बूथों पर टीका लगवाने को भीड़ पहुंची। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ संजीव वर्मन ने बताया आज शाम सात बजे तक टीकाकरण होगा। इसके लिए 711 बूथ बनाए गए हैं। 393 बूथ शहर में हैं और देहात के लिए 318 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इन बूथों पर शाम सात बजे तक कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों को शुरुआत के दो घंटे प्राथमिकता दी जाएगी। देहात में जानकारी देने के लिए आशा और ग्राम प्रधानों को भी अवगत करा दिया है। बूथ प्रभारियों को समय पर केंद्र खोलने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आगरा में सात केस
ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के अब सात सक्रिय मरीज हैं। रविवार को जिला प्रशासन की रिपोर्ट में एक भी नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। जिला प्रशासन लगातार जनता से अपील कर रहा है कि भीड़ में जाने से बचें। मास्क पहनकर बाजार में निकलें और एहतियात बरतें। कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है।
आगरा में अब तक कोरोना संक्रमण से 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 25748 मरीज मिल चुके हैं और 25283 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। रविवार को जनपद में कुल 16,34930 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि पिछले 24 घंटे में 7,213 के सैंपल के सापेक्ष कोई नया मरीज नहीं पाया गया है।
ये भी पढ़ें- मैनपुरी: बुखार से शिक्षक की पत्नी सहित तीन महिलाओं की मौत, 14 पहुंची मृतकों की संख्या