{"_id":"5eb05e408ebc3e90ae67b60e","slug":"covid-19-test-live-update-24-positive-found-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में 621 हुई संक्रमितों की संख्या, कोरोना वायरस से अब तक 208 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में 621 हुई संक्रमितों की संख्या, कोरोना वायरस से अब तक 208 मरीज हुए ठीक
Tue, 05 May 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 05 May 2020 12:02 AM IST
सार
प्रदेश में पहले स्थान पर है आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सोमवार रात तक कोरोना संक्रमितों की संख्या में 24 नए मरीजों का इजाफा हुआ है। डीएम पीएन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि अब कुल संक्रमितों की संख्या 621 हो गई है। प्रशासन का दावा है कि अब तक 208 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। सोमवार सुबह 15 संक्रमित बढ़े थे वहीं रात को नौ मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले रविवार को कुल 54 मामले आए थे।
प्रदेश के बाद अब केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए आगरा में डेरा डालेगी। मलिन बस्तियों से भी मरीज मिलने से चिंता बढ़ रही है। हालांकि डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि अभी सामुदायिक संक्रमण की स्थिति नहीं है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम देश के 20 सबसे संक्रमित शहरों में जाएगी। इनमें आगरा 14वें स्थान पर है। डीएम ने बताया कि टीम जल्द ही आएगी। ताजनगरी में 7,522 लोगों की जांच हो चुकी है। मरीजों में से 197 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 15 की मौत हो चुकी है।

ताजगंज में 52 और खटीकपाड़ा में 49 संक्रमित
शहर से देहात तक के 10 हॉटस्पॉट ऐसे हैं जहां संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इनमें मरीजों की संख्या ज्यादा है। नए मरीज भी लगातार मिल रहे हैं। ताजगंज में 52 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 20 से ज्यादा सब्जी और फल विक्रेता हैं।
आखिरी मरीज 30 अप्रैल को मिला था। वजीरपुरा में 30 मरीज हैं। यहां भी 30 अप्रैल को संक्रमण बढ़ गया। मंटोला की भी यही स्थिति है। चार दिन पहले मरीज मिला है। कुल 26 मरीज हैं। खटीकपाड़ा में 49 मरीज हैं और नए भी मिल रहे हैं।
प्रशासन ने कुल 42 हॉटस्पॉट बनाए हैं। प्रत्येक का दायरा एक किमी. का कर दिया है। एक-एक हॉटस्पॉट में कई-कई इलाके जोड़े गए हैं। फ्रीगंज, धूलियागंज, लोहामंडी इलाके में 41 मरीज हैं।