{"_id":"66cdfcb76260995eb401c65b","slug":"court-will-hear-case-of-demand-for-jalabhishek-in-taj-mahal-on-september-13-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताजमहल में जलाभिषेक की मांग, मामला पहुंचा कोर्ट... 13 सितंबर को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताजमहल में जलाभिषेक की मांग, मामला पहुंचा कोर्ट... 13 सितंबर को सुनवाई
Wed, 28 Aug 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:03 AM IST
सार
आगरा स्थित ताजमहल में जलाभिषेक की मांग के मामले में 13 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग को लेकर दाखिल प्रार्थनापत्र की प्रतिलिपि भेज दी गई थी।
विज्ञापन
ताजमहल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सावन के महीने में ताजमहल में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की मांग करते हुए योगी यूथ ब्रिगेड ने अदालत में वाद दायर किया था। कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने के लिए दाखिल प्रार्थनापत्र पर मंगलवार को लघुवाद न्यायालय में मृत्युंजय श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल की ओर से पेश हुए अधिवक्ता अपना जवाब दाखिल नहीं कर सके। अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी। प्रतिवादी के अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के अदालत से फिर समय की मांग की। कहा कि उनके पास वाद पत्र की नकल नहीं है।
विज्ञापन
वादी के अधिवक्ता ने आपत्ति जताई। कहा कि प्रतिवादी वाद को विलंबित करना चाहते हैं। इन्हें पूर्व में ही सम्मन और नोटिस के साथ वाद पत्र की नकल और कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग को लेकर दाखिल प्रार्थनापत्र की प्रतिलिपि भेज दी गई थी।
विज्ञापन