फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Court sentences six months sentence to CO

अदालत ने सीओ छाता को सुनाई छह महीने की सजा, कार्यमुक्त के लिए इन्हें लिखा पत्र

Thu, 20 Sep 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 20 Sep 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
Court sentences six months sentence to CO
कोर्ट

मथुरा में गुरुवार को पॉक्सो कोर्ट के जज विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सीओ छाता चंद्रधर गौड़ को छह महीने की सजा सुनाई और एक हजार रुपये का जुर्माना किया है। सीओ तत्कालीन कोतवाल को बचाने और कोर्ट में नाबालिग के बयान दर्ज न कराने में फंसे हैं। कोर्ट ने यूपी के गृह सचिव को पत्र लिखकर सीओ को कार्यमुक्त करने को कहा है। साथ ही एसएसपी को नए क्षेत्राधिकारी से पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मामला 7 जुलाई 2018 का है। छाता कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ हुई थी। परिजन मामला दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे लेकिन मुकदमा पॉक्सो एक्ट में दर्ज नहीं किया गया। इस पर वादी ने पॉक्सो कोर्ट में प्रकीर्ण वाद दायर किया। मामला कोर्ट में दर्ज होने के बाद पॉक्सो कोर्ट के जज विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने बुधवार को सीओ छाता चंद्रधर गौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। गुरुवार को कोर्ट ने सीओ छाता को छह महीने की सजा सुनाई और एक हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है।
विज्ञापन

 
एडीजीसी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट ने सजा के साथ ही यूपी के गृह सचिव को पत्र लिखकर सीओ को तत्काल कार्यमुक्त करने को कहा है। इसके अलावा हाईकोर्ट के रूल के आधार पर गैर जमानती वारंट जारी करने और एसएसपी को वादी की जांच अन्य क्षेत्राधिकारी से कराते हुए सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed