फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court sentences man to 10 years jail for raping minor girl

नाबालिग लड़की से किया था रेप, कोर्ट ने दोषी युवक को सुनाई ये सजा

Sat, 19 May 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Sat, 19 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
 court sentences man to 10 years jail for raping minor girl
Demo Pic
कासगंज के अपर जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश ने शुक्रवार को रेप केस में आरोपी को दोषी मानते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 
विज्ञापन

 
सहावर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही दिनेश सिंह ने दुराचार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने आरोपी दिनेश की शिकायत उसके परिवार के लोगों से की। इस पर आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ गाली-गलौच कर दी थी। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पीड़िता के ताऊ ने थाना सहावर में आरोपी दिनेश के खिलाफ दुराचार, हरिजन एक्ट एवं पाक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कराया। विवेचक ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की। 

शुक्रवार को अपर जिला जज न्यायालय में आरोपी ने आरोपों को खारिज किया। सहायक शासकीय अधिवक्ता अनिल यादव ने मामले को गंभीर बताते हुए अधिकतम सजा के लिए बहस की। 

दोनों पक्षों की बहस और दलील सुनने के बाद अपर जिला जज कृपा शंकर शर्मा ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 30 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed