फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Court orders register the case against BJP MP Ram Shankar Katheria and his wife in Agra

आगरा: भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया और उनकी पत्नी सहित दस के खिलाफ मुकदमे के आदेश

Thu, 13 Jan 2022 07:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Jan 2022 07:44 PM IST
सार

एत्मादपुर के गांव रहनकला निवासी महिला ने भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया और उनकी पत्नी मृदुला कठेरिया समेत 10 लोगों पर जमीन खरीद के मामले में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Court orders register the case against BJP MP Ram Shankar Katheria and his wife in Agra
भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में इटावा से सांसद रामशंकर कठेरिया, उनकी पत्नी मृदुला कठेरिया सहित दस के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट /अपर सिविल (जूनियर डिवीजन) न्यायालय संख्या-एक ने थाना एत्मादपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश किए हैं। सांसद सहित अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

कोर्ट ने यह आदेश गांव रहनकला (एत्मादपुर) निवासी लक्ष्मी नरायन के प्रार्थना पत्र पर दिया। इसमें लक्ष्मी नरायन ने कहा कि उनकी जमीन के सहखातेदारों छोटेलाल, रूम सिंह, भीम सिंह, हुकुम सिंह, मलखान सिंह, तोताराम, राजकुमार, धर्मेंद्र एवं मीरा ने दस बीघा जमीन (खसरा नंबर 924, रहनकलां, एत्मादपुर) को हड़पने की साजिश की। करोड़ों की बेशकीमती जमीन का बैनामा 24 फरवरी 2021 को मृदुला कठेरिया के नाम करा दिया।
विज्ञापन

यह है मामला
लक्ष्मी नरायन ने प्रार्थना पत्र में कहा कि वो और उसके अन्य खातेदारों के पूर्वज चंद्रभान, जोध सिंह, सोबरन एवं अमर देवी के पिता श्रीलाल उर्फ श्रीपाल ने 16 अगस्त 1958 को उक्त खेत का बैनामा कराया था, जिसमें श्रीलाल का एक चौथाई हिस्सा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान खसरा संख्या 924 का पुराना नंबर 1225 था, जो उस बैनामे में अंकित चला आ रहा है। उसी बैनामे के आधार पर खरीदारों का नाम चढ़ गया। जोध सिंह, चंद्रभान, सोबरन सिंह की मृत्यु के बाद उनके वारिसानों के नाम खतौनी में दर्ज हो गए, जिसमें लक्ष्मी नरायन और उनके सह खातेदारों के नाम थे।

अमर देवी ने भू माफिया के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर श्रीलाल की वारिस बन 16 अगस्त 1958 के नामों को हटाकर अपना नाम चढ़वाने की कार्रवाई कर 28 फरवरी 2020 को तहसीलदार से अन्य खातेदारों को सूचना दिए बिना नामांतरण करा लिया। उसके बाद 24 फरवरी 2021 को विपक्षीगणों ने अपना नामांतरण करा लिया।

आगरा में रहती हैं सांसद की पत्नी
लक्ष्मी नरायन का आरोप है कि मृदुला कठेरिया सांसद रामशंकर कठेरिया की पत्नी हैं। उनके साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में रहती हैं। इसके बावजूद बैनामे में उन्होंने मृदुला कठेरिया पुत्री राजेश्वर दयाल लिखाया, जिसका पता बिल्लोचपुर, थाना ताजगंज है। उक्त पत्रावली तहसील खेरोगढ़ स्थानांतरित करा ली।

शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
लक्ष्मी नरायन का आरोप है कि तथ्य सामने आने पर उन्होंने एसएसपी, मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी। मगर, कोई कार्रवार्ट नहीं हुई। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर सिंह राजपूत के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिस पर कोर्ट ने सांसद रामशंकर कठेरिया, मृदुला कठेरिया, अमर देवी, हेमंत कुमार, बंटी कुमार, विशाल सिंह, उमेश कुमार, सुदेश कुमार, ओमकार सिंह और सर्वेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश किए हैं।

न्यायालय में रखेंगे अपना पक्ष : कठेरिया
सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि इस बाबत पूर्व में भी न्यायालय में शिकायत की गई थी, तब पुलिस ने जांच करके आख्या न्यायालय में भेजी थी कि मामले में कोई सच्चाई नहीं है। अब दोबारा फिर से प्रार्थनापत्र दे दिया होगा। इस मामले में न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed