फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Court Orders Arrest of Tundla SHO for Skipping Testimony in 2019 Murder Case

यूपी न्यूज: 22 तारीखों पर बुलाए गए, कोर्ट नहीं पहुंचे...थानाध्यक्ष टूंडला की गिरफ्तारी के आदेश हुए जारी

Wed, 05 Nov 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Nov 2025 10:20 AM IST
सार

एडीजे-12 महेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को आदेश दिए हैं कि थानाध्यक्ष टूंडला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए। 

विज्ञापन
Court Orders Arrest of Tundla SHO for Skipping Testimony in 2019 Murder Case
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में  डकैती के दौरान युवक की हत्या के मामले में विवेचक रहे वर्तमान थानाध्यक्ष टूंडला अंजीश कुमार के खिलाफ गवाही के लिए पेश न होने पर अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। 22 तारीख लगने के बाद भी वह हाजिर नहीं हुए। एडीजे-12 महेंद्र कुमार ने थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर 7 नवंबर को अदालत में पेश करने के पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को आदेश दिए हैं। आदेश का अनुपालन न करने पर एसपी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन


थाना पिनाहट में 2019 डकैती के दौरान हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। अब मुकदमा एडीजे-12 महेंद्र कुमार की अदालत में राज्य बनाम रामनरेश उर्फ खूनी व अन्य के खिलाफ लंबित है। थानाध्यक्ष टूंडला अंजीश कुमार उस समय पिनाहट थाने में तैनात थे और मुकदमे के विवेचक थे। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए उनकी गवाही होना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अंजीश कुमार की गवाही के लिए अदालत ने पत्रावली पर 22 तारीखें नियत कीं और गैर जमानतीय वारंट जारी किए। पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को भी पत्र प्रेषित किया। इसके बाद भी थानाध्यक्ष पेश नहीं हुए। अब कोर्ट ने सख्ती करते हुए फिरोजाबाद एसपी को थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर पेश कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed