फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court

दो जनवरी से अदालतों में नियमित होगा काम

Mon, 21 Dec 2020 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
court
मैनपुरी। अदालतों में दो जनवरी से नियमित रूप से काम होगा। नियमित सुनवाई के लिए पत्रावलियों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। कोरोना काल में यथा स्थिति वाले मुकदमों में भी दो जनवरी से नियमित रूप से सुनवाई शुरू की जाएगी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में अदालतों में नियमित रूप से की जाने वाली सुनवाई रोक दी गई थी। हाईकोर्ट ने गाइड लाइन जारी करके जमानत और स्टे वाले मुकदमों में यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अदालत में वादकारियों और वकीलों का प्रवेश रोक दिया गया था। मुकदमों की सुनवाई के लिए पहले वर्चुअल बाद में जरूरी मुकदमों की ही सुनवाई की व्यवस्था हुई थी।
विज्ञापन

नियमित रूप से की जाने वाली सुनवाई रोके जाने से मुकदमे यथा स्थिति में चल रहे थे। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अजय कुमार श्रीवास्तव ने जिला जज को पत्र भेजकर दो जनवरी से मुकदमों की नियमित रूप से सुनवाई कराने को कहा है। रजिस्ट्रार जनरल के आदेश के बाद जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार मुकदमों की सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जनवरी से पहले होगा सैनिटाइजेशन
दो जनवरी से पहले दीवानी परिसर सहित सभी न्यायालयों को एक बार फिर सैनिटाइज किया जाएगा। इस संबंध में जिला जज ने डीएम और सीएमओ को पत्र लिखा है। अदालत में मुकदमों की नियमित रूप से की जाने वाली सुनवाई के दौरान वकीलों और वादकारियों को मास्क का प्रयोग करके सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

स्वास्थ्य विभाग कराएगा थर्मल स्क्रीनिंग
जिला जज की ओर सीएमओ और सीएमएस को भी पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है दो जनवरी से शुरू होने वाली नियमित सुनवाई में वादकारियों की संख्या बढ़ेगी। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दीवानी के मुख्य द्वार पर वादकारियों और पैरोकारों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा थर्मल स्क्रीङ्क्षनग कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed