फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court

जरूरतमंदों की मदद करेंगे 66 पीएलवी

Thu, 09 Apr 2020 08:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
court
मैनपुरी। लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों की मदद विधिक सेवा प्राधिकरण के 66 पीएलवी करेंगे। जरूरतमंदों को उनके आवास पर ही प्रशासन की मदद से राशन, चिकित्सा और कानूनी सहायता उपलब्ध राएंगे। यह निर्देश जिला जज तेज प्रताप तिवारी ने विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अवनीश गौतम को दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते देश में हुए लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) भागीरथ वर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी को काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है पीएलवी अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों को लॉकडाउन के बीच कानूनी, चिकित्सा और राशन की समस्या होनेे पर प्रशासन का सहयोग लेकर मदद करें। प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने इस संबंध में सभी पीएलवी को जरूरतमंदों की मदद के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अवनीश गौतम ने बताया राज्य विधिक सेवा के ओएसडी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सभी पीएलवी को इस संबंध में अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों की सूची बनाकर उनकी जरूरत के मुताबिक कानूनी, चिकित्सा, राशन की मदद के लिए प्रशासन का सहयेाग लेकर काम करने को कहा गया है। काम में पूरी तरह पारदर्शिता बनाए रखने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed