{"_id":"60d370098ebc3e09c93db776","slug":"couple-suicide-couple-suicide-kasganj-suicide-attampt-girl-death-kasganj-news-agr4970253175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारा नहर में कूदी युवती की तलाश में दूसरे दिन भी जुटी रहीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारा नहर में कूदी युवती की तलाश में दूसरे दिन भी जुटी रहीं टीमें
विज्ञापन
कासगंज। हजारा नहर में डूबकर लापता हुई युवती की तलाश में दूसरे दिन भी पुलिस की टीमें जुटी रहीं। पीएसी की फ्लड यूनिट के साथ अन्य गोताखोर भी जुटे हुए हैं। झाल के पुल पर निगरानी के लिए पुलिस की अतिरिक्त टीम लगाई गई है। पुलिस का मानना है कि पानी का बहाव तेज होने के कारण युवती नहीं मिल रही है।
मंगलवार की सुबह गांव ततारपुर के समीप हजारा नहर में युवती ने छलांग लगा दी। इसके बाद युवती का प्रेमी भी नहर में कूद गया। प्रेमी को बचा लिया गया, लेकिन युवती अभी भी लापता है। मंगलवार से लेकर बुधवार शाम तक लगातार युवती की तलाश जारी रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस, निजी गोताखोर और फ्लड यूनिट संयुक्त रूप से उसकी तलाश में जुटे हैं।
तनाव को देख पुलिस गंभीर
प्रेमी युवक-युवती के घर मोहल्ला बड्डूनगर में आमने-सामने हैं। ऐसे में दोनों ही परिवारों में विवाद के हालात पैदा न हो जाएं, इसलिए पुलिस बेहद संवेदनशीलता बरत रही है। पुलिस ने मोहल्ले में निगरानी बढ़ा दी है। एहतियातन वहां दो आरक्षी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
नहर में डूबी युवती की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। झाल के पुल पर निगरानी बढ़ाई गई है। पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - विनोद मिश्रा, कोतवाली प्रभारी