{"_id":"5f04c66a8ebc3e42d966e156","slug":"couple-shot-while-return-home-crime-news-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनुपरी में प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर बरसाईं गोलियां, पत्नी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनुपरी में प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर बरसाईं गोलियां, पत्नी ने तोड़ा दम
Wed, 08 Jul 2020 11:47 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:47 AM IST
सार
गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन
ज्योति का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव बृजपुर निवासी दंपती को मंगलवार की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यहां बुधवार सुबह ज्योति ने दम तोड़ दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव बृजपुर निवासी 25 वर्षीय रोहित पुत्र महेश सिंह यादव ने करीब एक वर्ष पूर्व गांव अंगोथा नगरिया निवासी 23 वर्षीय ज्योति से प्रेम विवाह किया था।
लड़की के परिजन इस शादी से संतुष्ट नहीं थे। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों गांव बृजपुर में रह रहे थे। मंगलवार को दंपती दवा लेने के लिए गए थे। वापस लौटते समय शाम करीब नौ बजे सिंहपुर नहर पुल के पास अंगोथा जाने वाले मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने दंपती पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कोख के सौदागर: गर्भधारण में आईवीएफ तकनीक अपनाता था गैंग, अंडाणु खरीदती थी आरोपी नीलम
गोली लगने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां बुधवार सुबह ज्योति ने दम तोड़ दिया है। रोहित के पिता महेश सिंह का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने ही गोलीकांड को अंजाम दिया है। कोतवाली पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी।