{"_id":"639876112100216ec93b3115","slug":"couple-robbed-in-etah-pistol-placed-on-two-year-old-son-s-chest-scoundrels-ran-away-with-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: एटा में दंपती से लूट, दो साल के बेटे के सीने पर रखा तमंचा, आभूषण ले भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: एटा में दंपती से लूट, दो साल के बेटे के सीने पर रखा तमंचा, आभूषण ले भागे बदमाश
Tue, 13 Dec 2022 06:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:24 PM IST
सार
दंपती बेटे के साथ साढू की बहन की शादी के समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Loot demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव बिजलई स्थित विद्यालय के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने दंपती के दो वर्षीय बेटे के सीने पर तमंचा रखकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात सात दिसंबर की जिसकी रिपोर्ट अब दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें - पत्नी को देखा आपत्तिजनक हाल में: प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, धमकी मिलने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
थाना क्षेत्र के गांव कलंदरपुर निवासी जितेंद्र सिंह और इसकी पत्नी आरती देवी से लूटपाट की गई। जितेंद्र ने बताया कि सात दिसंबर को बाइक से पत्नी और दो वर्षीय पुत्र कार्तिक के साथ साढू़ के गांव उजईया थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी जा रहे थे। वहां 8 दिसंबर को साढू की बहन की शादी थी। बताया कि गांव बिजलई के पास पहुंचे तभी पीछे से अपाचे बाइक पर तीन बदमाश आए और तमंचा दिखाकर रोक लिया। एक बदमाश ने दो वर्षीय बेटे के सीने पर तमंचा रख दिया, जबकि दूसरे ने मेरे सीने पर सटा दिया। इसके बाद पत्नी के गले का हार, कुंडल, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी और जंजीर लूटकर कुरावली की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पत्नी को देखा आपत्तिजनक हाल में: प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, धमकी मिलने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन