{"_id":"5dd3ddde8ebc3e54f314577b","slug":"couple-robbed-at-gunpoint-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपती पर टूटा बदमाशों का कहर, पांच वर्षीय बेटे पर तमंचा तान की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपती पर टूटा बदमाशों का कहर, पांच वर्षीय बेटे पर तमंचा तान की लूटपाट
Wed, 20 Nov 2019 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद एटा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपती पर हथियारबंद बदमाशों ने कहर बरपाया। पांच वर्षीय बेटे की कनपटी पर तमंचा तानकर मां से जेवरात उतरवाए। पिता को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश हजारों की नगदी-जेवरात लूटकर फरार हो गए।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अचलपुर के पास दो बाइकों पर सवार हथियारबंद पांच बदमाशों ने सोमवार शाम को बाइक सवार सत्यप्रकाश निवासी गांव नगला सुम्मेर (कचौरा) थाना सिकंद्राराऊ, जनपद हाथरस को ओवरटेक रुकवा लिया। सत्यप्रकाश पत्नी-बेटे के साथ शादी समारोह में जा रहे थे।
बाइक रुकते ही बदमाशों ने दंपती के पांच वर्षीय बेटे को कब्जे में ले लिया। उसकी कनपटी पर तमंचा तानकर पिता सत्यप्रकाश से बेरहमी से पीटा। बेटे को जान से मारने की धमकी देकर मां से सारे जेवर उतरवा लिए। सत्यप्रकाश की जेब में रखे सात हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।

पीड़ित के रिश्तेदारों को भी पीटा
पीड़ित सत्यप्रकाश के पीछे उसके साढू चंद्रभान सिंह निवासी नगला वंदे और साला दिनेश कुमार निवासी फतेहपुर मॉफी दूसरी बाइक से आ रहे थे। दोनों के पहुंचने के बाद भी बदमाश भागे नहीं बल्कि इन दोनों को भी पीटा। इसके बाद बदमाश बेखौफ होकर भाग गए।
बदमाशों ने सत्यप्रकाश को बेरहमी से पीटा था। उसके शरीर पर चोटों के निशान बदमाशों की बर्बरता साफ बयां कर रहे थे। पीड़ित की पत्नी इतनी डर गई थी कि वारदात के बाद थाने जाने को तैयार नहीं हुई। पीड़ित ने मंगलवार सुबह थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एएसपी संजय कुमार ने बताया कि बाइक सवार पांच बदमाशों ने दंपती से लूट की है। पीड़ित ने मंगलवार की सुबह तहरीर दी है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में पुलिस को लगा दिया है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।