फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple reach police station wife wet with kerosene Caught Husband by Tundla Police

केरोसिन से भीगी पत्नी को लेकर पति पहुंचा थाने, पहुंच गया सलाखों के पीछे, यह है पूरा मामला

Wed, 18 Sep 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Sep 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Couple reach police station wife wet with kerosene Caught Husband by Tundla Police
demo pic
टूंडला में पत्नी ने पति पर मारपीट किए जाने और मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास करने आरोप लगाए हैं। मामला बढ़ता देख पति उसे पकड़कर थाने ले गया। महिला को मिट्टी के तेल से भीगा देख पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


मामला नगर की निजामी बस्ती का है। मानिक चंद्र सोमवार रात को पत्नी सपना को लेकर थाने पहुंचा। पुलिसकर्मियों को बताया कि पत्नी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया है और आग लगाने की कह रही है। इतना सुनते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में महिला को पकड़कर उसके ऊपर पड़े मिट्टी के तेल को साफ कराया गया। इसके उपरांत उसकी शिकायत दर्ज की तथा तत्काल उसका मेडिकल कराया। 

पुलिस ने पत्नी को थाने लेकर पहुंचे पति मानिकचंद्र को पत्नी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने 17 साल पहले प्रेम विवाह किया था। पति उसके चरित्र पर शक करता है। बुरी तरह मारता पीटता है। आज उसे जान से मारने की नीयत से उस पर मिट्टी का तेल डाल दिया।

पति प्रतिदिन बेल्ट से बुरी तरह जानवरों की तरह पीटता है। पीड़िता ने चोट के निशान भी दिखाए। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed