{"_id":"6ab3c33a7bdb1eda400e3339","slug":"couple-on-motorcycle-fell-into-an-open-manhole-in-rajamandi-market-both-sustained-injuries-in-agra-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का लाइव वीडियो: राजामंडी बाजार में खुले मैनहोल में गिरे बाइक सवार दंपती, दोनों हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का लाइव वीडियो: राजामंडी बाजार में खुले मैनहोल में गिरे बाइक सवार दंपती, दोनों हुए घायल
Wed, 23 Sep 2026 05:47 PM IST
Arun Parashar
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:47 PM IST
सार
आगरा के राजामंडी बाजार में बुधवार को बाइक सवार दंपती खुले मैनहोल में गिर पड़े। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन
मैनहोल में गिरे बाइक सवार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सबसे व्यस्त और घने कारोबारी इलाकों में शुमार राजामंडी बाजार में आखिरकार वही हुआ जिसका डर पिछले एक महीने से व्यापारियों और राहगीरों को था। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण आज एक बड़ा हादसा हो गया। बाजार में पिछले एक महीने से टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में अनियंत्रित होकर एक बाइक गिर गई, जिससे उस पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार दोपहर एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बाइक पर राजामंडी बाजार से गुजर रहा था। सड़क पर संकरे रास्ते और अचानक सामने आए टूटे मैनहोल व पुलिया के गड्ढे को चालक संभाल नहीं सका और बाइक सीधे उसमें जा गिरी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला को काफी गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
एक महीने से बना है मौत का कुआं, सो रहा नगर निगम
क्षेत्रीय व्यापारियों का कहना है कि राजामंडी बाजार में यह पुलिया और मैनहोल पिछले लगभग 30 दिनों से क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ा है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग इस बाजार में खरीदारी करने आते हैं। व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर निगम के संबंधित अधिकारियों, क्षेत्रीय इंस्पेक्टरों और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या के बारे में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।