{"_id":"5bc0b2cfbdec2269c33c432a","slug":"couple-love-story-of-mathura-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब चाहे मां रूठे या बाबा यारा मैंने तो हां कर ली...कुछ ऐसी ही है ये प्रेम कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चाहे मां रूठे या बाबा यारा मैंने तो हां कर ली...कुछ ऐसी ही है ये प्रेम कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राया (मथुरा)
Updated Sat, 13 Oct 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। परिवारवालों ने जब बालिग प्रेमी युगल का रिश्ता स्वीकार नहीं किया तो दोनों ने अपना-अपना घर छोड़ दिया। वहीं प्रेमी युगल के परिजनों ने भी लिखित रूप से दोनों से नाता तोड़ लिया है।
मामला कस्बा राया के एक गांव का है। प्रेमी युगल गुरुवार को कोतवाली में शादी करने की जिद पर अड़ गया था। प्रेमिका के परिवार वालों ने जब दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगाई तो प्रेमी ने फोन कर पुलिस बुला ली।
प्रेमिका की जान को खतरा बताते हुए प्रेमी पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गया था। मामला बढ़ता देख पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई, लेकिन यहां पर दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गए। कोतवाली में करीब छह घंटे तक उन्हें मनाने के प्रयास हुए।

कपड़े तक नहीं दिए
प्रेमी युगल फिर भी नहीं माने और रात को दोनों ने अपने परिवार वालों से रिश्ता तोड़ दिया। साथ-साथ जीने मरने की कसमें खाने के बाद कोतवाली से निकल गए। प्रेमी ने अपने पिता से कपड़े मांगे तो पिता ने उन्हें भी देने से साफ इंकार कर दिया।
कोतवाली प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका और दोनों के परिजनों ने लिखित रूप में दिया है कि दोनों बालिग हैं, जहां चाहे वहां पर रह सकते हैं। फिलहाल दोनों अपना-अपना घर छोड़कर चले गए हैं।
कोतवाली प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका और दोनों के परिजनों ने लिखित रूप में दिया है कि दोनों बालिग हैं, जहां चाहे वहां पर रह सकते हैं। फिलहाल दोनों अपना-अपना घर छोड़कर चले गए हैं।