फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple Love Marriage Girl Family Kidnaped Crime News Etah

लव मैरिज के तीसरे दिन प्रेमिका के साथ हुई बड़ी घटना, पति ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 02 Feb 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Feb 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Couple Love Marriage Girl Family Kidnaped Crime News Etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एक फैक्टरी में कार्य करने के दौरान दूसरी जाति की लड़की से प्यार कर बैठे युवक ने एटा आकर शादी कर ली। शादी के तीसरे दिन लड़की के परिजन आए और जबरन अपने साथ ले गए। पति ने युवती की हत्या करने की आशंका जताते हुए एसएसपी से शिकायत कर बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी आदित्य अपनी मां सरोज के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचा। युवक ने शिकायत पत्र देकर बताया कि वह फरीदाबाद हरियाणा में एक कारखाने में कार्य करता है।
विज्ञापन


इसी फैक्टरी में थाना मलावन क्षेत्र की एक युवती कार्य करती है। दोनों के बीच प्यार हो गया तो प्रेम प्रसंग के चलते 27 जनवरी को मंदिर में शादी कर ली और बाद में कोर्ट मैरिज भी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 30 जनवरी को युवती के परिवारीजन आए और जबरन अपने साथ ले गए। युवक ने एसएसपी को बताया कि युवती के परिजन हत्या कर सकते हैं उसकी जान की फिक्र है।

आरोपियों के चंगुल से युवती को छुड़ाने की भी गुहार लगाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने युवती को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed